Skip to main content

जेट स्ट्रीम क्या है जेट धाराओं की उत्पत्ति प्रकार जेट स्ट्रीम के जलवायु प्रभाव What is a Jet Stream? Origin, Types, and Climatic Effects of Jet Stream

  जेट स्ट्रीम क्या है जेट धाराओं की उत्पत्ति प्रकार जेट स्ट्रीम के जलवायु प्रभाव

जेट स्ट्रीम क्षोभसीमा (troposphere) के निकट चारो और वायु का सर्फिलाकार प्रवाह है, जो पश्चिम से पूर्व दिशा में प्रवाहित होती है। जिसको जेट स्ट्रीम कहा जाता है। जिसकी  औसत लम्बाई 1600 किमी से 390 किमी, औसत धरातल से ऊँचाई 8 से 12 किमी औसत गहराई 1 से 2 किमी., चौड़ाई 80 से 150 किमी. है। 

विभिन्न जेट धाराओं की उत्पत्ति के विभिन्न कारक-

1 उपोष्ण कटिबंधीय जेट स्ट्रीम- इस जेट स्ट्रीम की उत्पत्ति क्षोभसीमा के निकट 30° से 35° अक्षांशों के ऊपर प्रति  पछुवा पवनों के अभिसरण (पास आना)  से होती है ये सपूंर्ण ग्लोब पर सर्वाधिक स्थाई एवं सबसे लंबी जेट स्ट्रीम है जो कि लबंवत वर्ष भर नियत बनी होती है, लेकिन सूर्य के उत्तरायण व दक्षिणायन के कारण इनमें उत्तर व दक्षिण की और विस्थापन देखा जाता है इसी कारण शीतकाल में जेट स्ट्रीम पामीर की गांठ से टकराकर इसका एक भाग हिमालय के दक्षिण की और प्रवाहित होता है। चूँकी ये जेट स्ट्रीम अपने प्रवाह के कारण भूमध्य सागर से आर्द्रता ग्रहण करती है जिससे भारत के उत्तरी पूर्वी भाग में शीतकालीन वर्षा प्राप्त होती है।





जेट स्ट्रीम सर्फिलाकार पथ में गति करती है। जिससे इसमें श्रृंग एवं गर्त का निर्माण होता है। इसके इस कारण श्रृंग चक्रवातीय दशाओं एवं निम्नदाब की स्थिति उत्पन्न होती है। जबकि गर्त के नीचे धाराओं पर उच्चदाब एवं प्रतिचक्रवातीय स्थिति उत्पन्न होती है। जिससे मरुभूमि का निर्माण होता है। 

2 उपध्रुवीय- इसमें जेट स्ट्रीम का विकास 60°-65° अक्षांशों के निकट उष्ण पछुवा पवनों एवं ठंडी ध्रुवीय पूर्वा के अभिसरण से होता है ये मुख्य रुप से महासागरों में शीतकाल में विकसीत होती है। क्योकि पूर्वा पवनें शीतकाल में सशक्त होती है। इसके विकास क्रम को चार अवस्थाओं विभक्त किया गया है।

प्रथम अवस्था- इसमें गर्म पछुवा एवं ठंडी पूर्वा अभिसरित होती है। लेकिन तापमान की विभिन्नता के कारण एक सरल रेखा के रुप में स्तैथिक तरंग का निर्माण होता है।


द्वितीय अवस्था- इसमें ठंडी वायु गर्म वायु के क्षेत्र में जिससे ज्यावक्रियता की स्थिति होती है। जो रासबी तरंग (Rossby waves) कहलाती है। 


तृतीय अवस्था- इसमें गर्म वायु ठंडी वायु के क्षेत्र में ठंडी वायु गर्म वायु के क्षेत्र में आगे की और प्रवेश करने पर रोजवी तरंग का निर्माण होता है। एवं जेट का निर्माण होता है तथा जेट में श्रृंग के नीचे गर्त के आगे शीत चक्रवात का निर्माण होता है।


चतुर्थ अवस्था- कालांतर में ठंडी वायु का कुछ भाग निम्न अक्षांशों की और तथा गर्म वायु का कुछ भाग उच्च अक्षांशों की विलिन हो जाता है। तथा पुनः स्तैथिक दशाएँ विद्यमान हो जाती है।


3 ध्रुवीय जेट/रात्री जेट- ध्रुवों के ऊपर 10-15 किमी की ऊँचाई पर 6 महीने शीत रात्री में भी सूर्यातप ओजोन सस्तर को निरतंर गर्म करता है, लेकिन धरातल के निकट सूर्यातप की प्राप्त नही होने के कारण तापीय विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न होती है। साथ ही उच्च कोरियोलिस बल के कारण ध्रुवीय रात्रि जेट का निर्माण होता है। इससे ध्रुवीय क्षेत्रों में धरातलीय क्षेत्र पर उच्चदाब एवं प्रतिचक्रवात स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे शीत लहर उत्पन्न हो जाती है। जो की शीतकाल में कनाडा यूएसए का उत्तरी भाग एवं साइबेरियाई क्षेत्र में देखा जा सकता है।

4 उष्ण कटिबंधीय पूर्वी जेट- सूर्य के उत्तररायण के समय तिब्बत के पठार पर निम्नदाब की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। क्योकि यहाँ वनस्पति की अनुपस्थिति एवं पथरिला क्षेत्र होने के कारण तापमान अधिक पाया जाता है। जिससे चक्रवातीय दशाएँ उत्पन्न होती है। लेकिन पठार से 4-5 किमी की ऊँचाई पर उच्चदाब की स्थिति प्राप्त होती है। जिससे प्रतिक्रवातीय दशाएँ उत्पन्न होती है। जिससे एक धारा दक्षिण की और गतिशील होकर प्रायद्वीपीय भारत के ऊपर से प्रवाहित होते हुए सोमालिया के पूर्वी तट पर अवतलित होती है। जो की भारत में आने वाले दक्षिण- पश्चिमी मानसून को सुदृढता प्रदान करती है।

5 फ्रीडम लेड जेट- ये मेडागास्कर एवं अफ्रीका के पूर्वी तट के मध्य मोजाम्बिक चैनल पर तापीय विराधाभास के कारण उत्पन्न होती है जो की भारतीय मानसून पर नकारात्मक स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में भूगोल का विकास Development of Geography in India

भारत में भूगोल का विकास (Development of Geography in India) भारत में अभी भी भूगोल का पूर्ण विकास नही हुआ, 18वी शताब्दी के अन्तिम दौर तक भूगोल विषय के बारे में बहुत कम जानकारियॉ उपलब्ध थी, तथा जो भी जानकारीया उपलब्ध होती थी उनका अध्ययन भारत की एकमात्र सस्थान सर्वे ऑफ इडिंया में किया जाता जिसकी स्थापना भौगोलिक कार्यो हेतु 1767 में की गई यह सस्थान उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित है। 19वी शताब्दी के आधे दौर के गुजर जाने बाद भी भारत में भूगोल के क्षेत्र कोई खास विकास नही हो पाया इसका प्रमुख कारण यह माना जाता है, भारत में भौगोलिक खोजों, अनवेषणों आदि का प्रयाप्त अभाव था तथा उच्च शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, स्कुलों ऐसे शिक्षको का अभाव था जिनका भूगोल विषय के ज्ञान का अभाव था। इस दौर तक भूगोल का अध्ययन केवल इतिहास राजनीति, समाजशास्त्र आदि विषयों के साथ भूगोल को पढ़ाया जाता है। कहने का मतलब यही यह की इस समय तक भूगोल को एक स्वतंत्र विषय के रुप में नही पढ़ाया जाता था। भारत में भूगोल के अध्ययन के वास्तविक दौर की शुरुआत भारत की आजादी के बाद शुरु हुआ, जब आस्ट्रेलिया के एक भूगोलवेत्त...

प्रमुख भौगोलिक विचारधाराएँ Important geographical thoughts

प्रमुख भौगोलिक विचारधाराएँ (1) द्वैतवाद (Dualism) द्वैतवाद का अर्थ है, एक दूसरे की पुरकता को समझना तथा उनके अनन्योनय संबंधों का विश्लेषण जिनमें कभी प्रकृति श्रेष्ठ नजर आती है तो कभी मानव। प्रमुख द्वैतवाद- भौतिक भूगोल बनाम मानव भूगोल  निश्चयवाद बनाम प्रादेशिक संभववाद क्रमबद्ध भूगोल बनाम प्र्रादेशिक भूगोल  सामान्य भूगोल बनाम विशिष्ट भूगोल (2) निश्चयवाद का उदगम एवं विकास- सर्वप्रथम नीग्रो रोमनकाल में उदय हुआ जिसमें अरस्तु मुख्य समर्थक थे तथा भूगोल के पिता हिकेटियस भूगोल शब्द के जनक इरेटोस्थनीज एवं हिप्पाकिस जैसे विद्वान रहे है। इनका नीतिवाद भौगोलिक नीतिवाद है जिसमें मानव को प्रकृति का दास माना गया है प्रकृति को सर्वोपरि तथा मानव की आर्थिक सास्कृतिक परिदृश्य को प्रकृति का उत्पादय माना है। पूर्व आधुनिककाल में नीतिवाद का स्वरुप बदला जिसमें हम्बोल्ट एंव रिटर ने पारिस्थितिकी नीतिवाद को संकल्पित किया जिसमे मानव एंव प्रकृतिक को अन्नयोश्रित बताया तथा प्रकृति को मानव से अलग तथा प्रकृतिक से स्वतंत्र कोई स्वेच्छिक इकाई नही है। चार्ल्स डार्विन वैज्ञानिक निश्चयवाद के ...

अमेरिकन भूगोलवेत्ता American geographers

          अमेरिकन भौगोलिक विचारधाराएँ (1) जॉर्ज परकिन्स मार्श (1801-1882) अमेरिका में स्वतंत्र विचारधारा का प्रथम भूगोलवेत्ता मार्श ने सर्वप्रथम जर्मनी की निश्चयवादी विचारधारा का विरोध किया तथा उसने बताया की प्राकृतिक वातावरण पर मानव का प्रभाव पड़ता है। मार्श ने ही सर्वप्रथम सरक्षण विचारधारा को प्रस्तुत किया। प्रमुख पुस्तके-    1. मानव एवं प्रकृति (2) अर्नोल्ड हैनरी गायोट (1807-1884) प्रमुख पुस्तक-पृथ्वी तथा मानव अमेरिका में भूगोल का प्रथम प्रोफेसर रहे। उदेश्यवादी, ईश्वरवादी विचारधारा का समर्थक तथा रिटर के समान ही इसकी भी दार्शनिक प्रकृति थी सन 1890 में अमेरिकन ज्योगाफीकल सोसायटी की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। (3) विलियम मोरिस डेविस (1850-1934) स्थालकृति विज्ञान का जनक पिता कहा जाता है। 1904 में अमेरिकन भूगोलवेत्ता संघ की स्थापना की। नियतिवादी विचाराधारा का समर्थक 1899 में अपरदन चक्र की संकल्पना प्रस्तुत की। डेविस मानव भूगोलवेत्ताओं के प्रबल आलोचक थे उनके अनुसार मानव भूगोलवेत्ता पूर्ण भूगोलवेत्ता नही है। प्रमुख पुस्तक- ...