Skip to main content

राजनिति भूगोल Political Geography

राजनिति भूगोल Political Geography

राजनीति भूगोल का विकास-

सन 1859 में चार्ल्स डार्विन ने प्रजातियों के उदभव (Evolution of Species) का सिद्धांत प्रतिपादित किया था.
हरबर्ट स्पेन्सर ने सामाजिक डार्विनवाद संकल्पना प्रस्तुत की.
उपरोक्त दोनो संकल्पनानाओं से प्रेरित होकर रेटजेल ने जैविक राज्य की सकल्पना प्रस्तुत की.रेटजेल ने ही 
लेबन्सरोम शरण स्थल की संकल्पना प्रस्तुत की 
भूगोल में राजनीतिक भूगोल की वास्तविक शुरुआत फ्रेडरिक रेटजेल (1844-1904)  के कार्यकाल में हुई. सन 1896 में रेटजेल ने एक पत्र राज्यों के क्षेत्रीय विकास के नियम- राजनैतिक भूगोल के वैज्ञानिक अध्ययन में योगदान लिखा
 1897 में रेटजेल की राजनैतिक भूगोल पुस्तक आई जिसका शीर्षक  दी लॉज ऑफ दी स्पॉशियल ग्रोथ ऑफ स्टेट्स था.
सन 1904 में मैकिन्डर ने इतिहास की भौगोलिक घुरी "Geographical Pivat of History" नामक शोध पत्र पस्तुत किया.
सन 1915 फेयर ग्रीव ने दबाव क्षेत्र संकल्पना क्रश जोन संकल्पना प्रस्तुत की.फेयर ग्रीव की पुस्तक  Geography and Word Power
सन 1919 में मैकिन्डर ने अपनी पुस्तक (Democratic ideal and Reality) में हृदय स्थल सिद्धांत प्रस्तुत किया था सन 1943 में मैकिन्डर ने मिडलैण्ड बेसिन की सकल्पना प्रस्तुत की थी.
सन 1944 में अमेरिकी विद्वान स्पाईक मैन ने रिमलैण्ड की संकल्पना प्रस्तुत की. स्पाईक मैन की पुस्तके- The geography of peace

मैकिन्डर का हृदय स्थल सिद्धांत- 

सन 1904 में मैकिन्डर ने The geographical Pivot of History में हृदय स्थल सिद्धांत प्रस्तुत किया इसके अनुसार यूरोप एशिया एंव अफ्रीका के आपस सहयोग से बना विशाल स्थल खंड विश्व द्वीप कहलाता है. मैकिन्डर के अनुसार पृथ्वी की सतह का 3/4 भाग स्थल है.

Note-संपूर्ण स्थल भाग के यह भाग पर विश्व द्वीप का फैलाव है तथा इस विश्व द्वीप में सम्पूर्ण विश्व की 7/8 भाग जनसंख्या (87.5 प्रतिशत) निवाश करती है.

 मैकिन्डर के हृदय स्थल सिद्धांत की त्रिस्तरीय व्यवस्था-
(1) धुरी प्रदेश-
इस प्रदेश के उत्तर में बर्फ से जमा आर्कटिक ूमहासागर पश्चिम में वोल्गा नदी व यूराल पर्वत दक्षिण में हिमालय तथा पूर्व में ठंडा साइबेरियन प्रदेश स्थित थे इस प्रदेश के लिए एक मात्र प्रवेश द्वार स्टेपीज घास के मैदान (कैस्पीय सागर झाल व यूराल पर्वत के मध्य) थे.

Note- सन 1919 में मैकिन्डर ने इस घुरी प्रदेश को हृदय कहा.

(2) आन्तरिक/उपान्तीय अर्द्ध चन्द्रकार प्रदेश-
 इसमें बाल्टिक सागर के पास पश्चिमी व पूर्वी यूरोप, मध्य यूरोप, पश्चिमी व दक्षिणी मरुस्थल (उत्तरी अफ्रीका) को शामिल किया गया.

(3) बाहय अर्द्धचन्द्राकार क्षेत्र-
 उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका अफ्रीका के सहारा मरुस्थल का दक्षिणी भाग ऑस्ट्रेलिया ग्रेट ब्रिटेन, जापान को शामिल किया गया.
मैकिन्डर का सामरिक सूत्र-
जो पूर्वी यूरोप पर शासन करेगा
वह हृदय स्थल पर राज करेगा
जो हृदय स्थल पर राज करेगा
वही विश्व पर राज करेगा
जो विश्व द्वीप पर राज करेगा
वह पुरे विश्व पर राज करेगा.

Note- सन 1919 में मैकिन्डर ने हृदय स्थल की नई नवीन परिभाषा दी तथा इसके अंतर्गत बाल्टिक सागर क्षेत्र, डेन्यूब नदी मध्य व निचली घाटी (एथेंस के पास) काला सागर क्षेत्र, आरबेनिया, तिब्बत व मंगोलिया आदि को शामिल किया.
 सन 1943 में मैकिन्डर नई मिडलैण्ड संकल्पना प्रस्तुत की।
मिडलैण्ड बेसिन उत्तरी अटंलाटिक महासागर क्षेत्र में परिवहन जाल वाली घाटी को मैकिन्डर ने मिडलैण्ड बेसिन कहा.
The Round Word and The Winning of Peace  नामक प्रपत्र में मैकिन्डर ने मिडलैण्ड नाम दिया.
मैकिन्डर ने हृदय स्थल के लिए मर्केटी प्रक्षेप का प्रयोग किया.



                  

Comments

Popular posts from this blog

भारत में भूगोल का विकास Development of Geography in India

भारत में भूगोल का विकास (Development of Geography in India) भारत में अभी भी भूगोल का पूर्ण विकास नही हुआ, 18वी शताब्दी के अन्तिम दौर तक भूगोल विषय के बारे में बहुत कम जानकारियॉ उपलब्ध थी, तथा जो भी जानकारीया उपलब्ध होती थी उनका अध्ययन भारत की एकमात्र सस्थान सर्वे ऑफ इडिंया में किया जाता जिसकी स्थापना भौगोलिक कार्यो हेतु 1767 में की गई यह सस्थान उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित है। 19वी शताब्दी के आधे दौर के गुजर जाने बाद भी भारत में भूगोल के क्षेत्र कोई खास विकास नही हो पाया इसका प्रमुख कारण यह माना जाता है, भारत में भौगोलिक खोजों, अनवेषणों आदि का प्रयाप्त अभाव था तथा उच्च शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, स्कुलों ऐसे शिक्षको का अभाव था जिनका भूगोल विषय के ज्ञान का अभाव था। इस दौर तक भूगोल का अध्ययन केवल इतिहास राजनीति, समाजशास्त्र आदि विषयों के साथ भूगोल को पढ़ाया जाता है। कहने का मतलब यही यह की इस समय तक भूगोल को एक स्वतंत्र विषय के रुप में नही पढ़ाया जाता था। भारत में भूगोल के अध्ययन के वास्तविक दौर की शुरुआत भारत की आजादी के बाद शुरु हुआ, जब आस्ट्रेलिया के एक भूगोलवेत्त...

प्रमुख भौगोलिक विचारधाराएँ Important geographical thoughts

प्रमुख भौगोलिक विचारधाराएँ (1) द्वैतवाद (Dualism) द्वैतवाद का अर्थ है, एक दूसरे की पुरकता को समझना तथा उनके अनन्योनय संबंधों का विश्लेषण जिनमें कभी प्रकृति श्रेष्ठ नजर आती है तो कभी मानव। प्रमुख द्वैतवाद- भौतिक भूगोल बनाम मानव भूगोल  निश्चयवाद बनाम प्रादेशिक संभववाद क्रमबद्ध भूगोल बनाम प्र्रादेशिक भूगोल  सामान्य भूगोल बनाम विशिष्ट भूगोल (2) निश्चयवाद का उदगम एवं विकास- सर्वप्रथम नीग्रो रोमनकाल में उदय हुआ जिसमें अरस्तु मुख्य समर्थक थे तथा भूगोल के पिता हिकेटियस भूगोल शब्द के जनक इरेटोस्थनीज एवं हिप्पाकिस जैसे विद्वान रहे है। इनका नीतिवाद भौगोलिक नीतिवाद है जिसमें मानव को प्रकृति का दास माना गया है प्रकृति को सर्वोपरि तथा मानव की आर्थिक सास्कृतिक परिदृश्य को प्रकृति का उत्पादय माना है। पूर्व आधुनिककाल में नीतिवाद का स्वरुप बदला जिसमें हम्बोल्ट एंव रिटर ने पारिस्थितिकी नीतिवाद को संकल्पित किया जिसमे मानव एंव प्रकृतिक को अन्नयोश्रित बताया तथा प्रकृति को मानव से अलग तथा प्रकृतिक से स्वतंत्र कोई स्वेच्छिक इकाई नही है। चार्ल्स डार्विन वैज्ञानिक निश्चयवाद के ...

अमेरिकन भूगोलवेत्ता American geographers

          अमेरिकन भौगोलिक विचारधाराएँ (1) जॉर्ज परकिन्स मार्श (1801-1882) अमेरिका में स्वतंत्र विचारधारा का प्रथम भूगोलवेत्ता मार्श ने सर्वप्रथम जर्मनी की निश्चयवादी विचारधारा का विरोध किया तथा उसने बताया की प्राकृतिक वातावरण पर मानव का प्रभाव पड़ता है। मार्श ने ही सर्वप्रथम सरक्षण विचारधारा को प्रस्तुत किया। प्रमुख पुस्तके-    1. मानव एवं प्रकृति (2) अर्नोल्ड हैनरी गायोट (1807-1884) प्रमुख पुस्तक-पृथ्वी तथा मानव अमेरिका में भूगोल का प्रथम प्रोफेसर रहे। उदेश्यवादी, ईश्वरवादी विचारधारा का समर्थक तथा रिटर के समान ही इसकी भी दार्शनिक प्रकृति थी सन 1890 में अमेरिकन ज्योगाफीकल सोसायटी की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। (3) विलियम मोरिस डेविस (1850-1934) स्थालकृति विज्ञान का जनक पिता कहा जाता है। 1904 में अमेरिकन भूगोलवेत्ता संघ की स्थापना की। नियतिवादी विचाराधारा का समर्थक 1899 में अपरदन चक्र की संकल्पना प्रस्तुत की। डेविस मानव भूगोलवेत्ताओं के प्रबल आलोचक थे उनके अनुसार मानव भूगोलवेत्ता पूर्ण भूगोलवेत्ता नही है। प्रमुख पुस्तक- ...